June 24, 2026

Chief Minister Pushkar Singh Dhami paid emotional tribute to the mortal remains of late Kedarnath MLA Shailarani Rawat at the BJP state office.

देहरादून, दिवंगत केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर को आज बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में दर्शनार्थ लाया गया। पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गमगीन माहौल में उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलारानी रावत, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थीं और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थीं। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान एवं भाजपा पदाधिकारियों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami paid emotional tribute to the mortal remains of late Kedarnath MLA Shailarani Rawat at the BJP state office.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.