June 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को “हाउस आफ हिमालयाज” के उत्पाद किए भेंट,

Dehradun 20 July 2025,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उन्हें चार धाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए |

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल के आवास पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरेश बंसल की  माता पानो देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस भी बंधाया और आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं। विगत दिनों सांसद नरेश बंसल की माता का निधन हो गया था।

उनके अलावा आज राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ,उत्तराखंड सरकार मे मंत्री सुबोध उनियाल ,सांसद अजय भट्ट ,पूर्व सांसद कांता कर्दम भी डा. नरेश बंसल के आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.