June 29, 2026

बाल कल्याण समिति देहरादून की टीम ने मोहिनी रोड स्थित रैफल होम का किया औचक निरीक्षण,

Dehradun , 19 Jun 2025,

आज बाल कल्याण समिति देहरादून की टीम ने मोहिनी रोड स्थित रैफल होम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में रैफल होम की व्यवस्था को संतोष जनक पाया गया। बाल कल्याण समिति की टीम द्वारा रैफल होम का निरीक्षण करने का मकसद, सत्य साई आश्रम से स्थानांतरित 14 दिव्यांग बालिकाओं के बारे में जानकारी लेना था। सत्य साई आश्रम में वर्तमान में रिनोवेशन कार्य हो रहा है। यहां से 14 दिव्यांग बालिकाओं को रैफेल होम में स्थानांतरित किया गया है।

बालिका छात्रावास की अधीक्षिका मंगली राणा ने बताया की वर्तमान में 18 वर्ष से कम उम्र की 41 बालिकाएं एवं 18 वर्ष से बड़ी उम्र की 20 दिव्यांग महिलाए रैफल होम में निवासरत है।

बाल कल्याण समिति देहरादून की अध्यक्षा नमिता ममगाई, ने बताया कि, कुछ दिनों पूर्व अध्यक्ष नमिता ममगाई सदस्य नीता कांडपाल एवं एवं ज़िला प्रोबेशन कार्यालय की टीम ने सत्य साई आश्रम का निरीक्षण किया था। वहां उन्हें जानकारी मिली की आश्रम संचालक कुछ निजी कारणों से आश्रम को बंद कर रहे है। यह मामला जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आया तो उन्होंने दिव्यांग 14 बालिकाओं को रैफल होम में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.