June 24, 2026

चौकीदार ने खुद को बताया वन दरोगा, महिला आरक्षी को झांसे में रख किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 

महिला के मुताबिक उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ शुभम निवासी श्यामपुर राणा चौक प्रेमनगर से हुई थी। शुभम ने पीड़िता को बताया कि वह वन विभाग में दरोगा है। दोनों में दोस्ती हो गई।

 

इसके बाद एक-दूसरे से शादी का वादा कियाउपनल के माध्यम से वन विभाग में चौकीदारी कर रहे एक युवक ने खुद को वन दरोगा बताते हुए महिला आरक्षी को झांसा दिया। महिला आरक्षी से उसने शादी का वादा किया और सगाई भी कर ली। इस दौरान कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला को जब सच्चाई का पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। वन विभाग में बतौर आरक्षी तैनात महिला ने शिकायत की है। महिला के मुताबिक उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ शुभम निवासी श्यामपुर राणा चौक प्रेमनगर से हुई थी। शुभम ने पीड़िता को बताया कि वह वन विभाग में दरोगा है। दोनों में दोस्ती हो गई।इसके बाद एक-दूसरे से शादी का वादा किया। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बता दिया। दोनों की 15 अप्रैल 2023 में सगाई भी हो गई।

 

इसके बाद आरोपी अक्सर पीड़िता के घर आता रहा। इस दौरान उसने महिला आरक्षी से कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला का आरोप है कि शुभम ने उसके साइन किए हुए चेक चोरी कर बैंक से 1.50 लाख रुपये भी निकाल लिए।महिला आरक्षी ने जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। महिला आरक्षी ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी शुभम तो वन विभाग में संविदा के माध्यम से चौकीदार की नौकरी कर रहा है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.