July 29, 2026

सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2025 का परिणाम घोषित:अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम, राजेश्वरी सुवे एम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,

Delhi, 06 March 2026,

सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2025 का परिणाम आज 6 मार्च को घोषित कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 में भीप्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने एम्स, जोधपुर से स्नातक (एमबीबीएस) की उपाधि प्राप्त की है। अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक (बीई) राजेश्वरी सुवे एम ने समाजशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।अकांश ढल दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बी.कॉम) हैं, उन्होंने वाणिज्य और लेखांकन को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। राघव झुनझुनवाला ने अर्थशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) किया है। ईशान भटनागर बीए एलएलबी (ऑनर्स), ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली से समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर पांचवीं रैंक प्राप्त की। टॉप 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं।

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार ही परीक्षा में बैठे हुए थे। अगस्त 2025 में आयोजित लिखित (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए कुल 14,161 उम्मीदवार चयनित हुए। जिनमें से कुल 2,736 उम्मीदवार परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चयनित किए गए।

आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों (659 पुरुष ओर 299 महिलाएं) की सिफारिश की गई है। अंतिम रूप से उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से शीर्ष पांच में एक महिला चार पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.