August 8, 2026

भारी बारिश के चलते सीएम धामी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण

 

उत्तराखंड में पिछले कई घंटों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी सचिवालय पहुंचे हैं। सीएम धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ समीक्षा की…..मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में बारिश की जानकारी ली….मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एंव बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि प्रदेशभर में 275 से ज्यादा सड़कें बंद है….बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है…वहीं कई क्षेत्रों में नदियों के बढ़ते जलस्तर ने शासन प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन की ओर से नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.