June 30, 2026

सीएम ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया

संतला देवी मंदिर के निकट खाबङवाला गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में संतला देवी मंदिर के निकट खाबङवाला गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की। मुख्यमंत्री ने भविष्य में इस क्षेत्र में नुकसान न हो, इसके लिए जिलाधिकारी को योजना बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.