June 30, 2026

शिवसेना मुख्यालय पर उमड़े वैक्सिनेशन के लिए लोग

345 लोगों को कोविंड-19 की डोज़ दी गयी

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। कोविड-19 वैक्सिनेशन की डोज़ लगवाने के लिए शिव सेना मुख्यालय पर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर लाभार्थियांे को डोज देने से पूर्व शिव सेना उप प्रमुख शिवम् गोयल एंव शिव सेना नेत्री निधि गुप्ता ने कोविड़-19 की गाइडलाइन पालन के लिए शपथ लेकर संकल्प दिलाया।

सभी क्षेत्र वसियों ने शिव सेना परिवार का आभार जताया। इस दौरान लगभग 345 लोगों को कोविंड-19 की डोज़ दी गयी।

डॉक्टर पंकज रौथान, अश्वनी कुमार ने टीकाकरण किया। कैंप में आशा कार्यकर्ता आरती, सुनीता देवी, शिव सेना से राजीव कुमार थापा, सूरज सोनकर, निशा मेहरा, रोहित बेदी, रुपम वोहरा, विकास सिंह, रामअवतार गुप्ता, संजय अरोरा, करुणा वोहरा, अशोक मास्टर, बॉबी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.