June 25, 2026

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

 

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को आज के दिन हुआ था। वही आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित कांग्रेस के नेताओं और एनएसयूआई के युवकों ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वही प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि हर साल की भांति इस बार भी जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई आगे उन्होंने जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा की आज भारत जहां खड़ा है उसमें जवाहरलाल नेहरू ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है भी जवाहरलाल नेहरू की देन है आज हम बैलगाड़ी से लेकर बोइंग तक का सफर पूरा कर लिए हैं सब जवाहरलाल नेहरू के ही कारण संभव हो पाया आज जो इकोनामी भारत में है आज जिस तरीके से हम देश-विदेश में स्टैंड कर रहे हैं वह सब पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ही देन है आज जिस प्रकार से हमारी बैंकिंग व्यवस्था सुदृढ़ है वह सब उन्हीं की नीति है उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने के लिए ही आईआईटी आईआईएम और अन्य संस्थाओं के साथ-साथ नवरत्न जैसी कंपनियों को भी स्थापित किया

है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.