June 24, 2026

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी पहुंचे उत्तराखंड, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा शाम 7:30 की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-6582 से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,देहरादून में वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे ।

 

स्वागत करने वालों में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, नवीन जोशी,पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला,प्रदेश सचिव सागर मनवाल,डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,प्रदेश संगठन सचिव नवनीत सती,अभिनव थापर, राकेश नेगी,संदीप थापा,शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.