June 24, 2026

मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस: डॉ जसविंदर सिंह गोगी

महानगर कांग्रेस द्वारा मलिन बस्ती न्याय यात्रा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में आज की मलिन बस्ती न्याय यात्रा वार्ड 75 मुकील अहमद पार्षद के कार्यालय से शुरू होकर लोहिया नगर, वार्ड 74 से होते हुए लाल पुल से सत्तुवाली घाटी द्रोणपुरी से होते हुए गांधीधाम में समापन किया

 

 

यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वो पार्टी है जो सभी वर्गों को का ख्याल रखती है सबको साथ लेकर चलती है चाहे वो व्यक्ति किसी भी जाति धर्म का हो समुदाय का हो या किसी भी तबके का हो। जब पूरा विपक्ष इंदिरा के ख़िलाफ़ खड़ा था तब उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए ये कहा था कि वो इंदिरा को हटाने की बात कर रहे हैं हम ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं तब आपको करना है कि आपको किस को चुनना है। कई मलिन बस्तियों ऐसी हैं जो इंदिरा जी के नाम पर बसी हुई है आज ये मलिन बस्तियां भाजपा के लिए बोझ हैं पहले इन्हें मलिन बस्तियों को भाजपा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही। 2016 में कांग्रेस पार्टी ने इन मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिलाने का प्रयास किया था दुर्भाग्यवश २०१७ में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तब से यह मुद्दा भाजपा ने ठंडे बस्ते में डालने का कार्य कर दिया है भाजपा की मंशा कभी भी सही नहीं थी यही वजह रही हर बार अध्यादेश लाकर इन बस्तियों को ग्रेस पीरियड प्रदान किया गया परंतु कभी भी समाधान नहीं निकाला, इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हज़ारों घरों को बेघर करने का प्रयास कर रही है जिसमें कांग्रेस पार्टी सफल नहीं होने देगी बैठक में यह तय किया गया है कि मलिन बस्तियों की बात को हम आगे बढ़ाएंगे और मलिन बस्ती में रह रही हमारे भाई बहनों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे कांग्रेस पार्टी सदा सदा प्रदेश के आख़िरी छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी उन्होंने कहा कि राइट टू शेल्टर को उच्चतम न्यायालय मौलिक अधिकार के दायरे में लेकर आया है पर भाजपा की सरकार इन बस्ती वालों से उनका मौलिक अधिकार छीन रही है।ये पद यात्रा आज से शुरू हो रही है जो महानगर के अन्य छेत्रों से भी होकर गुज़रेगी और सरकार के जागने तक जारी रहेगी।

 

 

पद यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम संजोयक मुकील अम्हद, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, याकूब सिद्दकी,ललित बद्री, अमन प्रजापति, जगदीश धीमन, महेश जोशी, अंजू भारती , सोनू क़ाज़ी संजय भारती,रमेश मंगू, हरि भट्ट, आयुष गुप्ता,अल्ताफ अहमद,मनमोहन शर्मा, पुनीत चौधरी आदर्श सूद,नितिन रावत अन्य मौजूद रहे।
डॉ जसविंदर सिंह गोगी
महानगर अध्यक्ष

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.