June 23, 2026

क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि,

Dehradun, 24 August 2025,

कांग्रेसियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड पर कांग्रेस सेवा दल कार्यालय में सुबह कांग्रेसियों ने गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी में कांग्रेसी नेत्री हेमा पुरोहित ने कहा कि क्रांति राजगुरु जी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। क्रांतिकारी राजगुरु वीरों में माने जाते हैं जिन्होंने भगत सिंह सुखदेव के साथ देश की आजादी के लिए अपना बलिदान किया। मनमोहन शर्मा ने बताया की गोष्ठी में क्रांतिकारी राजगुरु की एक टेली फिल्म भी दिखाई गई जिसे देखकर सब की आंखों में आंसू आ गए और उनकी वीरता को नमन किया गोष्टी के उपरांत क्रांतिकारी राजगुरु जी को सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गोपाल सिंह गढ़िया, अशोक मल्होत्रा, सावित्री थापा, शीला श्रीवास्तव, राजेश नौटियाल ,नरेश उपाध्याय, बसंत सिंह थापा, वीरेंद्र रतूड़ी, गुड्डी चौधरी, मंजू चौहान, बिट्टू रावत , मीना साहनी,पंकज छेत्री ,ऋषि राम पैन्यूली,प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

शिवराम हरि राजगुरु भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख अमर शहीदों में थे। वे क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनका जन्म 24 अगस्त 1908 को पुणे जिले के खेड़ में हुआ था। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे और उन्होंने भगत सिंह के साथ मिलकर 1928 में ब्रिटिश अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या में भाग लिया। जो लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए की गई थी। 23 मार्च 1931 को उन्हें भगत सिंह और सुखदेव के साथ फाँसी दे दी गई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.