June 24, 2026

नई दिल्ली में कांग्रेस का मंथन स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज

लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर दिल्ली में आज उत्तराखंड कांग्रेस की स्क्रीन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में स्क्रीन कमेटी के अलावा प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहेंगे।

दोपहर 12 बजे बाद बैठक कभी भी शुरू होरी सकती है। उम्मीद की जा रही है कि आज राज्य स्तर पर दावेदारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है आज हर सीट पर 2-2 दावेदारों के नाम लॉक किए जाएंगे और यही पैनल सीईसी को भेजा जाएगा।कांग्रेस सीईसी की बैठक कल यानी 7 मार्च कओ होनी है।

ऐसे में उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों के नाम भी कल‌ ही तय होने की उम्मीद है। इसके बाद जब भी कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी उसमें उत्तराखंड के उम्मीदवारों का ऐलान भी हो सकता है। फिलहाल आज की बैठक पर सबकी निगाहें रहेंगी। क्योंकि करीब 40 दावेदारों के नाम पहले से ही हैं और पिछली बैठक के बाद भी कुछ और नेताओं ने अपने लिए टिकट मांगा है हालांकि उन‌ नामों पर चर्चा होगी या नहीं ये अभी तक साफ नहीं‌ है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.