Recent Posts

September 20, 2026

वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: सुबोध उनियाल

कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हाथी हमारे वन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और मानव-वन्यजीव समन्वय में उनकी भूमिका अहम है। अतः उनके संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कैम्प की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.