June 24, 2026

देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया

 

देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ. उन्हें हरिद्वार में समाधि दी जाएगी. वह भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे इसलिए उन्हें पायलट बाबा के नाम से प्रसिद्धि मिली. पाकिस्तान से हुए 2 युद्ध में फाइटर पायलट की भूमिका निभाई, उसके बाद संन्यास लिया था.

 

पायलट बाबा के इंस्टा अकाउंट पर उनके महासमाधि की जानकारी गई. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा गया- ओम नमो नारायण, भारी मन से और अपने प्रिय गुरुदेव के प्रति गहरी श्रद्धा के साथ, दुनिया भर के सभी शिष्यों, भक्तों को सूचित किया जाता है कि हमारे पूज्य गुरुदेव महायोगी पायलट बाबाजी ने आज महासमाधि ले ली है. उन्होंने अपना नश्वर शरीर त्याग दिया है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.