July 4, 2026

लक्सर के डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

rescue

हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र के डौसनी गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ अचानक मदनपाल के घर में घुस आया। घर के भीतर मगरमच्छ को देखकर परिवार के सदस्य दहशत में आ गए और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही लक्सर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और मगरमच्छ को भी बिना किसी नुकसान के पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास, नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ कई बार बहकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो स्वयं उन्हें पकड़ने या भगाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

देखें वीडियो…

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.