June 23, 2026

हरिद्वार में भूस्खलन से रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला

शिवालिक पर्वतमाला में भारी बारिश के चलते काली मंदिर के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें पहाड़ का मलबा अप्पर रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। मलबे ने लोहे के सुरक्षा जाल को तोड़ दिया, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और हरकी पौड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर की आरती कराकर उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यदि सुरक्षा जाल न होता, तो जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.