August 12, 2026

अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,

Delhi, o7 July 2025,

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा दायर की गई मानहानि संबंधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की अदालत में आज 7 जुलाई को संक्षिप्त सुनवाई।

प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी ने एक लाइव शो के प्रसारण के दौरान दिए कांग्रेस पार्टी पर “राष्ट्र के दुश्मन” का साथ देने का आरोप लगाया था। यह बयान ऑपरेशन सिंदूर पर हो रही चर्चा के दौरान कथित तौर पर दिया गया। उन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। खेड़ा ने अपने मुकदमे में दावा किया कि अर्णब गोस्वामी ने अपने चैनल पर प्रसारण के दौरान कहा था, “फिलहाल यह पार्टी राष्ट्र के दुश्मन के साथ है। अगर आप कांग्रेस के वोटर हैं, तो क्या आप भी राष्ट्र के दुश्मन हैं?” खेड़ा का कहना है कि यह बयान उनकी और उनकी पार्टी की छवि को धूमिल करने वाला है।

जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने यह स्पष्ट किया कि, पवन खेड़ा ने यह मुकदमा अपनी व्यक्तिगत क्षमता में दायर किया है, जबकि कथित बयान राजनीतिक दल के खिलाफ था। इस आधार पर, कोर्ट ने खेड़ा को अपनी याचिका में संशोधन करने का निर्देश दिया। खेड़ा के वकील ने कहा कि वे याचिका में संशोधन करेंगे और पक्षकारों का एक संशोधित मेमो भी दाखिल करेंगे। दूसरी ओर, अर्णब गोस्वामी की ओर से वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कोर्ट में पेश होकर कहा कि उन्हें मुकदमे की प्रति अभी तक नहीं दी गई है। इस पर जस्टिस कौरव ने जवाब दिया, “हमने आपको अभी तक समन जारी नहीं किया है। समन जारी होने के बाद हम आपकी बात सुनेंगे।” कोर्ट ने यह भी कहा कि खेड़ा द्वारा संशोधित याचिका दाखिल करने के बाद अगली सुनवाई की तारीख दी जाएगी।अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों और पत्रकारिता शैली के कारण सुर्खियों में रहे हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.