April 25, 2026

देहरादून में एयर अटैक मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट के बीच आपदा प्रबंधन की तैयारी परखी

देहरादून में एयर अटैक की काल्पनिक सूचना पर देर रात व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता और समन्वय को परखा गया। सूचना मिलते ही शहर में ब्लैकआउट लागू किया गया और घंटाघर, आईएसबीटी, आराघर व डील रायपुर जैसे क्षेत्रों में बमबारी के परिदृश्य बनाए गए।

प्रशासन, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। इस दौरान घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाने, बम निष्क्रिय करने और आपात सेवाओं की बहाली जैसी व्यवस्थाओं का सफल परीक्षण किया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.