June 24, 2026

देहरादून जॉलीग्रांट जंगलात चौकी क्षेत्र के पास हाथी ने दंपति पर किया हमला, दोनों की हुई मौत

08 जनवरी 2025 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जौलीग्रांट जंगलात चौकी हाथी ने एक दंपति पर हमला कर दिया है ,जिसमे एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी प्रकाशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि उक्त महिला व पुरुष की मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को स्ट्रेचर द्वारा जंगल से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

*मृतकों का नाम-*

1. राजेंद्र पंवार उम्र 70 वर्ष बिजलीजौली

2. सुशीला पंवार उम्र 65 वर्ष बिजलीजौली।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.