June 23, 2026

देहरादून: युवाओं के लिए अच्छी ख़बर,15 सितंबर को लगेगा रोज़गार मेला

 

उत्तराखंड देहरादून में जल्द ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में तमाम बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

 

 

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 15 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी।

 

 

क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी। विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.