August 8, 2026

देहरादून: प्रेमनगर में झारखंड निवासी छात्र ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

देहरादून की राजधानी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कृषि की पढ़ाई कर रहा एक छात्र ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि छात्र शशि शेखर झारखंड का निवासी है और यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

घटना देर शाम की है। गोली लगने के बाद छात्र को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

छात्र द्वारा आत्महत्या के प्रयास की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के समय छात्र अकेला था।

पुलिस के अनुसार, जिस हथियार से छात्र ने खुद को गोली मारी, उसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्रेमनगर पुलिस ने

छात्र के दोस्तों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.