August 8, 2026

देहरादून: डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम का अभियान जारी

देहरादून

 

डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम ने कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा स्कूलों में लार्वा ढूंढने के लिए किया निरीक्षण

 

डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम की टीम शहर के मॉल, टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का निरीक्षण कर डेंगू का लार्वा नष्ट कर रही है

 

निगम के निरीक्षण में दो स्कूलों में मिला लार्वा

 

एक पर 20 तो दूसरे स्कूल पर 50 हजार जुर्माना

 

नगर निगम टीम को भाजपा के महानगर अध्यक्ष समेत 11 लोगों के घरों में लार्वा मिला

 

टीम ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का 10 हजार का काटा चालान

 

एक स्कूल का बीस हजार तो दूसरे स्कूल पर 50 हजार का लगाया जुर्माना

 

नगर आयुक्त मनुज गोयल को गोपनीय सूचना मिली कि दून बाइबल कॉलेज के बच्चे डेंगू ग्रस्त हो रहे हैं।

 

नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी के नेतृत्व में टीम को काॅलेज के निरीक्षण के लिए भेजा

 

निरीक्षण में पाया गया कि कॉलेज परिसर में दो स्थानों पर पानी जमा था, जिसमें डेंगू का लार्वा मिला

 

कॉलेज पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया

 

साथ ही टीम ने महोपाल स्कूल करनपुर का भी निरीक्षण किया और लार्वा मिलने पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित 11 लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में लार्वा मिला

 

टीम ने उन पर पांच सौ, एक हजार, पांच हजार का जुर्माना लगाया

 

भाजपा नेता पर 10 हजार का चालान किया गया

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.