July 22, 2026

देहरादून: मांगों को लेकर टंकी पर कटी रात

नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 30 घंटे से लगातार अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कुछ लोग टंकी पर चढ़े हैं तो कुछ धरने पर बैठे हैं धूप और बारिश की चिंता ना करते हुए यह प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के मौके पर यह नर्सिंग अभ्यर्थी मायूस नजर आ रहे हैं इनका कहना है सुबह से ही इनको अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की बधाइयां फोन पर आ रही है लेकिन ऐसी स्थिति में वह उसे भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष का भी मानना है कि अब तो प्रशासन भी उनके साथ तानाशाही कर रहा है और पानी भी टंकी के ऊपर नहीं भेजने दे रहा हैआज दोपहर 1:00 बजे तक अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो इस आंदोलन के द्वितीय चरण को और उग्र किया जाएगा और कई आत्मघाती कदम उठाने को भी वह मजबूर होंगे।

नवल पुंडीर प्रदेश अध्यक्ष नर्सिंग एकता मंच

 मधु उनियाल नर्सिंग अभ्यर्थी

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.