July 22, 2026

Dehradun Police ने ऋषिकेश मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। Rishikesh के काले की ढाल आईडीपीएल क्षेत्र में बाहरी राज्य से घूमने आए युवकों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और वाहन तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को हरियाणा के कैथल जनपद निवासी सतवीर पुत्र देवा सिंह ने थाना ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने साथियों सोनू, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार और विक्रम सिंह के साथ वाहन संख्या HR08AL-9393 (हुंडई वेन्यू) से ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमले में उन्हें चोटें आईं और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

मामले में थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 209/2026 के तहत धारा 109(1), 191(2), 117(2), 351(3), 352 और 324(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए Dehradun Police के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में 22 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.