June 23, 2026

आगामी त्योहारों को सकुशल पूर्ण कराने के लिए देहरादून पुलिस ने कसी कमर

नवरात्र और ईद के पर्व के दौरान सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किए हैं__देहरादून पुलिस ने आगामी त्यौहारों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए कमर कस ली है_एसएसपी देहरादून ने सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है_

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को 3 सुपर जोन, 6 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है_उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी है और भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी__देहरादून पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि पर्वों को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं और शान्ति व्यवस्था बनाए रखें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.