June 23, 2026

देहरादून: किन्नर समाज को ₹5100 बधाई राशि पर समर्थन और विरोध

Transgender

देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक में मेयर द्वारा किन्नर समाज को बधाई राशि के रूप में ₹5100 देने का जो फैसला लिया गया था, उसे अब किन्नर समाज का समर्थन मिल गया है। इस फैसले के बाद किन्नर समाज में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि मेयर द्वारा लिया गया यह निर्णय उनके सम्मान और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, और वे इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। वहीं, इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है।

करिश्मा किन्नर समाज

वही राज्य मंत्री रजनी रावत ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि यदि मेयर सौरभ थपलियाल इस निर्णय को वापस नहीं लेते हैं, तो वे इस मामले को हाई कोर्ट तक ले जाएंगी।

रजनी रावत राज्य मंत्री

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.