June 23, 2026

देहरादून: कार के पेड़ से टकराने पर दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

राजपुर रोड में शनिवार की देर रात एक कार के पेड़ से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो घायल हो गए। वे सभी मसूरी से देहरादून आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात राजपुर रोड स्थित होटल कालसन के सामने स्विफ्ट कार (UK07DW4686 ) पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

कार सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए । डालनवाला पुलिस ने दुर्घटना में घायल 4 लोगों 1- जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला देहरादून 2- शिवा राणा पुत्र स्व सोबन सिंह राणा निवासी- 6बी, गणेश विहार, अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कालोनी, देहरादून 3- कुशाग्र चौधरी पुत्र अशोक निवासी- शान्ति विहार, गोविन्द गढ़, देहरादून 4- इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून को मैक्स, दून व कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान दो युवकों शिवा राणा व कुशाग्र चौधरी की मृत्यु हो गयी है। मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था । और कुशाग्र चौधरी जर्मनी में जॉब करता था। वह कुछ दिन पहले ही देहरादून आया था। क्षतिग्रस्त वाहन को सरकारी क्रेन के माध्यम से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.