June 24, 2026

देहरादून, राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखरफॉल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त

दिनांक 20 मार्च 2026 को CCR देहरादून/आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजपुर के शिखर फॉल पैदल मार्ग के निकट एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की तत्काल आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून एवं दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

रेस्क्यू के दौरान जानकारी मिली कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था। टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान पाया गया कि उक्त युवक वाहन एवं चट्टान के बीच फंसा हुआ है तथा वाहन खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में लटका हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.