June 23, 2026

देहरादून: महिला भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया, कांग्रेस ने भी कसा तंज

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का एक बयान इस दौरान खूब वायरल हुआ है जिसके चलते भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है इसी क्रम में भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुंह पर स्याही डालकर पुतला दहन किया.

 

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड का अपमान किया है कांग्रेस ने गढ़वालियों का अपमान किया है उन्होंने आगे कहा कि जब दोनों नेता इस तरीके से अपमानजनक बात करते हैं तो कहीं ना कहीं से साजिश की बू नजर आती है

 

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने पुतला दहन पर तंज कसते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि भाजपा उनका पुतला फूकें क्योंकि भाजपा वीआईपी का पुतला फुकने में असमर्थ है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.