August 8, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: चारधाम, मसूरी ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल

SSP

प्रधानमंत्री द्वारा 14 तारीख को ‘दिल्ली-देहरादून सुपर एक्सप्रेसवे’ के उद्घाटन के बाद, दून पुलिस ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कमर कस ली है। एसएसपी देहरादून, प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद पुलिस पूरे यात्रा मार्ग का लगातार गहन निरीक्षण कर रही है और यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।
एसएसपी ने जानकारी दी कि आगामी चार धाम यात्रा और मसूरी-देहरादून आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि ऋषिकेश और चारधाम जाने वाला ट्रैफिक भी इसी मार्ग से होकर गुजरेगा।
यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन प्लान भी लागू किए जाएंगे।

प्रमेंद्र सिंह डोभाल ,एसएसपी देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.