June 24, 2026

राज्य कर्मचारियों की मांग हुई पूरी, DA और बोनस के आदेश जारी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र की भांति राज्य सरकार के कार्मिकों हेतु आज महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोत्तरी कर इसे 53% किए जाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है ।

 

 

इसके अतिरिक्त राज्य कार्मिकों हेतु दीपावली के अवसर पर बोनस का भी शासनादेश राज्य सरकार द्वारा कर दिया गया है, जिससे राज्य कार्मिकों में अत्यधिक उत्साह है ।
उक्त के क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा समस्त राज्य कार्मिकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.