Recent Posts

October 12, 2026

कुंभ 2027 में गुरु रविदास संप्रदाय को शाही स्नान की अनुमति और ‘रविदास घाट’ बनाने की उठी मांग

Meeting

संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम, बेगमपुर में प्रबंधक राजकुमार डोगरा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पंडित मनीष शर्मा ने किया, जबकि पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में आगामी कुंभ मेला-2027 को लेकर महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। संत शिरोमणि गुरु रविदास संप्रदाय साधु समिति की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की गई कि गुरु रविदास संप्रदाय के संत-महात्माओं और अनुयायियों को कुंभ मेले में शाही स्नान की अनुमति दी जाए। साथ ही, मां गंगा के तट पर संत शिरोमणि गुरु रविदास घाट के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में गुरु रविदास के अनुयायी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कुंभ मेला-2027 में गुरु रविदास संप्रदाय के संतों और अनुयायियों को शाही स्नान का अवसर दिया जाता है, तो इससे धार्मिक परंपराओं का सम्मान बढ़ेगा और देश-दुनिया में उत्तराखंड सरकार के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास और सम्मान भी मजबूत होगा।

बैठक में मौजूद संजय चोपड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के अनुयायी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले में गुरु रविदास संप्रदाय के संतों को शाही स्नान के लिए आमंत्रित किए जाने से नई धार्मिक परंपराओं का विस्तार होगा और संत रविदास के समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे गुरु रविदास संप्रदाय के लाखों श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही भावनाओं का सम्मान होगा और कुंभ मेला-2027 में उनकी सहभागिता और अधिक सशक्त होगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.