June 23, 2026

बढ़ती महंगाई को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का प्रदर्शन 

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया,

 

हाल फिलहाल सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है जिससे आम आदमी के जेब पर भारी असर भी पड़ा है , रोजमर्रा में उपयोग होने वाली सब्जियां खासतौर पर टमाटर के दाम ₹160 प्रति किलो पहुंच चुके हैं,

 

उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है की जब भाजपा सरकार शासन में आई थी तो बढ़ती महंगाई के नाम पर जीत हासिल की थी जबकि मात्र 10 सालों में भाजपा सरकार के शासन में महंगाई लगभग दोगुनी हो चुकी है साथ ही ज्योति रौतेला का कहना है यदि भाजपा सरकार इस महंगाई को रोकने के लिए जल्दी कोई कदम नहीं उठाती तो महिला कांग्रेस व्यापक आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.