June 23, 2026

डिप्लोमा पशुचिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखण्ड की वेबसाइट शुरू।

देहरादून 17 जुलाई 2023,

आज डिप्लोमा पशुचिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड की वेबसाइट का लोकार्पण कार्यक्रम सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री पशुपालन, मत्स्य, कौशल विकास, उत्तराखण्ड सरकार के कैम्प कार्यालय यमुना कालोनी में सम्पन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, ने वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, सेवा संघ के सदस्यों के साथ ही जनमानस को भी पशुपालन से सम्बंधित योजनाओं एवं सर्विसेस की जानकारी उपलब्ध होगी।

प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह एवं महासचिव ए०पी० मौर्य के मार्ग निर्देशन में कैडर की वेबसाइट https: //lepdvsauk.com का निर्माण किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग की सम्पूर्ण जानकारी का ऑफिशियल प्लेट फार्म यह वेबसाइट है। इस बेवसाइट से बोर्डर पर नौकरी करने वाला हमारे साथी को विभाग एवं संघ की गतिविधियों की जानकारी समय से प्राप्त होती रहेंगी।

संघ के महासचिव ए०पी०मौर्य ने बताया कि पशु धन प्रसार अधिकारियों को सर्विस के दौरान नियमावली एवं गर्वमेन्ट आर्डर की जानकारी तथा उनकी सर्विस के दौरान होने वाली परेशानियों का सोल्यूशन इस वेबसाइट से मिल जायेगा।

इस दौरान संघ के प्रतिनिधि हरि सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष, ए०पी०मौर्य, महासचिव,  योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष एवं  गिरीश शर्मा, वरि० उपाध्यक्ष, एवं सचिव  अमित चौहान आदि उपस्थित थें।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.