November 14, 2026

रायपुर में दो पक्षों के बीच विवाद, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

Arrest

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना रायपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस की ओर से लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 की शाम थाना रायपुर को सूचना मिली कि क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौच करते हुए आपस में झगड़ रहे हैं और मारपीट पर उतारू हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्का-मुक्की हो रही थी।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। देखते ही देखते दोनों पक्ष और उग्र हो गए तथा एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए। स्थिति को देखते हुए संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका के चलते पुलिस ने मौके से आठ लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं—

  1. अजय कुमार (23), निवासी डांडा लखोंड, थाना रायपुर।

  2. आयुष (25), निवासी डांडा लखोंड, थाना रायपुर।

  3. गौरव कुमार (26), निवासी डांडा लखोंड, थाना रायपुर।

  4. अरचित (23), निवासी डांडा लखोंड, थाना रायपुर।

  5. आकाश मराठा (22), निवासी नागल हटनाला, थाना राजपुर।

  6. शुभम रावत (22), निवासी अपर चिड़ोवाली, रायपुर।

  7. वकुल मखीजा (23), निवासी सरस्वती विहार, रायपुर रोड।

  8. ओम जुयाल (21), निवासी चिड़ोवाली कंडोली, रायपुर।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.