June 24, 2026

अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित डॉक्टर, बैठ गए धरने पर

 

उत्तराखंड सबसे बड़े अस्पताल दून अस्पताल मेडिकल कॉलेज मैं आज डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर धरने पर है डॉक्टरों का कहना है की वह सुरक्षित नही है क्योंकि आए दिनों डॉक्टरों से साथ अपराधिक वारदाते होती रहती है ।

 

कल शाम भी एक डॉक्टर आमिर खान के साथ ऐसी ही घटना हुई जिसमें ड्यूटी के दौरान दो लोगों ने डॉक्टरों को पिस्तोल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद डॉक्टर के चिल्लाने पर एक शख्स भाग निकला जबकि दूसरे को गार्ड को मदद से पकड़ा गया।

 

इस घटना के बात दून अस्पताल के सभी डॉक्टर सुबह से ही धरने पर बैठे हैं और इस घटना में लापरवाह गार्ड और डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। डॉक्टर का कहना है कि वह अस्पताल में सुरक्षित नहीं है इसलिए सुरक्षा के इंतजाम और ज्यादा बेहतर किए जाने चाहिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.