August 8, 2026

रिलायंस शोरूम डकैती के मुख्य आरोपी बिहार से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती घटना के मास्टरमाइंड शशांक को कल दिनांक 6/1/24 की देर रात्रि पटना बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा बेऊर जेल से ही पूरी डकैती की घटना की साजिश रची गई थी तथा घटना में शामिल अभियुक्तो को घटना से पूर्व वाहन, अस्लहे तथा अन्य सामान उपलब्ध करवाये गए थे।

अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड हेतु पटना न्यायालय में दून पुलिस द्वारा पेश किया गया,माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त का 03 दिवस ट्रांजिट रिमांड स्वीकार किया गया,अभियुक्त को लाया जा रहा है देहरादून।

अभियुक्त शशांक द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि उसके व सुबोध सिंह द्वारा साथ मिलकर वर्ष 2016 में बैरकपुर पश्चिम बंगाल में मणिपुरम गोल्ड शॉप में करीब 28 किलो सोने की डकैती व वर्ष 2017 में आसनसोल पश्चिम बंगाल में मुथूट फाइनेंस ब्रांच में करीब 55 किलो सोने की डकैती साथ में मिलकर करी थी, उक्त घटनाओं के बाद शशांक अलग से जेल से अपना गैंग संचालित किया करता है

नाम पता अभियुक्त
शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत पुत्र धनंजय कुमार निवासी ग्राम सोनापुर थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बिहार उम्र 25 वर्ष

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.