August 8, 2026

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में दून पुलिस ने गैंग को किया गया चिन्हित

 

 

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से अभियुक्तों द्वारा घटना प्रयुक्त की गई 02 मोटरसाइकिलों व आर्टिगा कार को पुलिस द्वारा की सघन चेकिंग के कारण सैलाकुई क्षेत्र में छोड़ दिया था। अब तक की जांच में घटना में शामिल गैंग को पुलिस द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, उक्त गैंग के द्वारा पूर्व में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उड़ीसा व अन्य प्रान्तों में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उक्त गैंग द्वारा सुनिश्चित तरीके से कई महीनो पूर्व से ही घटना की प्लानिंग करते हुए घटनास्थल की भली भांति रैकी करने के उपरांत ही घटना को अंजाम दिया जाता है। पूर्व में हुई घटनाओं में भी उक्त गैंग द्वारा इसी मोडस ऑपरेंडी से काम करते हुए घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार की फोरेंसिक जांच में पुलिस टीम को कार के गियर बॉक्स के नीचे से एक सीक्रेट बॉक्स मिला है, जो नियमित चेकिंग के दौरान पकड़ में आना लगभग असंभव है। अभियुक्तों द्वारा उक्त सीक्रेट बॉक्स को हथियारों को छुपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

राजपुर रोड में ज्वेलरी शोरूम में की गई घटना भी की प्लानिंग भी उक्त गैंग द्वारा कई महीने पूर्व से की गई थी, जिसके लिए घटना में प्रयुक्त कार को 6 माह पूर्व आगरा से तथा 02 मोटरसाइकिलों को 2 महीने पूर्व गुरुग्राम से चोरी किया गया था। अभियुक्तों को जानकारी थी कि धनतेरस के समय ज्वेलरी शोरूम में काफी भारी मात्रा में ज्वेलरी की सप्लाई की जाएगी तथा गैंग द्वारा धनतेरस से पूर्व के दिन को ही संभवतः इस कारण से घटना के लिए चुना गया था क्योंकि धनतेरस पर शोरूम से अधिकतर ज्वेलरी के बिक जाने की संभावना थी।

 

*अतः अनुरोध है की उत्तराखंड पुलिस की दक्षता किसी भी गैंग को पकड़ने में हासिल है, प्रकरण में राजनीति न होकर हौसला बढ़ाए,जब गैंग सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा तो उनकी गिरफ्तारी में थोड़ा समय लगेगा पर उत्तराखंड पुलिस सभी चुनौती को स्वीकार कर शीघ्र पर्दाफाश करेगी*

 

*उक्त घटना का तात्कालिक तौर पर राष्ट्रपति महोदया के भ्रमण से कोई संबंध नहीं है।अतः अनुरोध है कि उक्त घटना को राजनीतिक मुद्दा ना बनाएं*

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.