June 23, 2026

नशे में धूत दिल्ली की महिला पर्यटकों ने की स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट

 

पुलिस ने “मिशन मर्यादा” के तहत  की कार्यवाही

एसबीटी न्यूज़ उत्तराखंड

देहरादून। डोईवाला में नशे में धूत दिल्ली की महिला पर्यटकों ने  नुन्नावाला में अमरदीप होटल में की स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट। मामल डोईवाला में नुन्नावाला के अमरदीप होटल का है। दिल्ली की महिला पर्यटकों ने जम कर हंगामा किया जिस पर उनकी स्थानिय महिलाओं से कहा सुनी हो गयी और बात हाथापायी तक पहुच गयी।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस सभी आरोपी महिलाओं को कोतवाली ले आयी, स्थानीय सभासद ईश्वर रौथान के साथ तमाम लोग कोतवाली पहुँच गये एवं मारपीट करने वाली आरोपि महिला पर्यटकों को सबक सिखाने की मांग करने लगे।
पुलिस के द्वारा आरोपि महिला के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्यवाही का आश्वासन के बात के बाद स्थानिय लोग मान गये और मामला शांत हुआ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.