June 24, 2026

उत्तराखंड में यहाँ फिर भूकंप के झटके, 24 घंटे में 2 बार हिली धरती

उत्तराखंड मे़ बार बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं जो खतरे की घंटी है। उत्तरकाशी में शनिवार सुबह फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को भी दो सेतीन बार किए भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 24 घंटे में उत्तरकाशी में दो बार धरती हिल चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। वहीं इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार उत्तरकाशी में सुबह 7:41 पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 थी, इसके कुछ देर बात 8:19 पर फिर झटका महसूस किया गया। इस बार तीव्रता 3.5 रिएक्टर स्केल पर महसूस की गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार पौने ग्यारह बजे भी झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों से लोगों में भय व्याप्त हो गया।इस महीने की बात करें तो राज्य में बागेश्वर में 10 जनवरी को रात एक बजे के बाद भूंकप आया था, उसकी तीव्रता 2.2 थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.