June 23, 2026

बिल्डर गोपाल गोयनका की 2.20 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच, सुधीर विंडलास भी आरोपी

सीबीआई ने विंडलास और गोयनका समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि इन्होंने जोहड़ी गांव में सरकार की दो हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया था

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिल्डर गोपाल गोयनका की 2.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। गोयनका उद्योगपति सुधीर विंडलास के साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के मुकदमे में आरोपी है। दोनों के खिलाफ दो साल पहले सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था। अब ईडी भी इस प्रकरण में धन शोधन की जांच कर रही है।

ईडी की ओर से जारी कार्रवाई के प्रेसनोट में यह जानकारी दी गई है। सीबीआई ने विंडलास और गोयनका समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि इन्होंने जोहड़ी गांव में सरकार की दो हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया था। इसके लिए उन्होंने खतौनी, जिल्द और खसरा नंबर को राजस्व के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा कर बदल दिया था। इसके बाद इस जमीन को कुछ लोगों को बेच दिया। मामले में सीबीआई की जांच जारी है।

इसी बीच ईडी ने भी जांच शुरू की। पता चला कि इस अपराध से मिली रकम को गोपाल गोयनका ने संपत्तियों में निवेश किया है। इसकी प्राथमिक जांच के आधार पर ईडी ने गोयनका की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। मामले में ईडी की जांच अभी जारी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.