June 24, 2026

जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर बुजुर्ग तीर्थयात्री की माैत, धाम में अब तक गई 20 की जान

 

चारधाम यात्रा में अब तक 80 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा तीर्थयात्रियों की जान केदारनाथ में गई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर परमार गनपत सिंह रतन जी भाई(69) अचानक अचेत हो गए। एसडीआरएफ के जवान उन्हें तुरंत जानकीचट्टी अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.