June 23, 2026

नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की टीमों ने 17 स्थानों से अतिक्रमण हटाया।

देहरादून 16 जून 2023,

जनपद में सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु गठित नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीमों ने आज दिलाराम चौक से एमडीडीए पार्क, ओल्ड राजपुर रोड, फुव्वारा चौक से धर्मपुर चौक वाया हिम पैलेस होटल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है।

टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 17 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 35 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 30 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 27 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 13.5 हजार, आरटीओ द्वारा 39 चालान करते हुए धनराशि रुपए 19 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.