June 24, 2026

जनपद में सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए गए।

देहरादून 03 जून 2023,

देहरादून जनपद में सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु 05 जोन में बांटा गया है। जिनमें नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत आज चंद्रनगर रोड, प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक तक, सहस्त्रधारा रोड तपोवन काली मंदिर, घंटाघर से तिलक रोड, आईएसबीटी से शिमलाबाईपास आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 25 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 80 चालान करते हुए लगभग धनराशि 49.5 हजार रुपए अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 11 चालान करते हुए लगभग धनराशि 5.5 हजार रुपए, आरटीओ द्वारा 45 चालान करते हुए धनराशि रुपए 45 हजार रुपए अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.