June 24, 2026

उत्तराखंड में नकली सीबीआई अधिकारी ने होम्योपैथी डॉक्टर और उसकी पत्नी को हाउस अरेस्ट किया

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के आवास विकास के रहने वाले होम्योपैथिक डॉ गौरांग मोहपात्रा हर रोज की तरह अपने घर में बनें क्लिनिक में बैठे हुए थें। इसी दौरान एक व्यक्ति लगभग दो बजें दोपहर में क्लिनिक में घुसा और उसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया।

जब तक डॉक्टर कुछ समझ पाते तब तक उनका मोबाइल और उसके बाद उनकी पत्नी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। डॉ मोहपात्रा ने बताया कि उसके बाद उस व्यक्ति ने पूछा की घर और दुकान में नगदी कितनी मौजूद हैं, फिर जब डॉक्टर ने मना कर दिया। तो वो डॉक्टर और उनकी पत्नी को गोली मारने की धमकी देने लगा।

इसी दौरान उस व्यक्ति ने तलाशी लेना शुरू कर दी जब मौके से कुछ बरामद नहीं हुआ, तो पैसे का इंतजाम रखने की बात कहकर चलें गया। लगभग दो घंटे तक डॉक्टर और उसकी पत्नी हाउस अरेस्ट करके रखा। घटना के बाद पीड़ित ने किच्छा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित में शिकायत दीं। वही सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर और उस समय की कुछ सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.