June 24, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की है।

प्रधानमंत्री ने उड़ान के दौरान हुए अनुभव और अनुभूति को साझा किया। उन्होंने कहा “तेजस में सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय और समृद्ध करने वाला था। इसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा दिया है और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

‌‌***

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.