June 24, 2026

जोशीमठ में जंगल की आग बदरीनाथ हाईवे तक पहुंची, चारों तरफ फैला धुआं, बुझाने में जुटे 40  कर्मचारी

 

उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि बारिश होने से कुछ राहत मिली थी, लेकिन कई जगह जंगल अभी भी सुलग रहे हैं।उत्तराखंड के जंगलों में आग फिर अपना तांडव दिखाने लगी है।

 

रविवार को जोशीमठ में सेलंग गांव के जंगल में भड़की आग बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गई। जिससे चारों ओर धुआं फैल गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के 40 कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हैं।

 

देवप्रयाग क्षेत्र में करीब एक माह बाद हुई हल्की बरसात से जंगलों की आग शांत हुई थी, लेकिन रविवार को फिर से दशरथ पर्वत के जंगलों में आग सुलगने लगी है। इससे क्षेत्र में फिर से धुआं व गर्मी बढ़ने से लोग खासे परेशान हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.