August 8, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत ने वक्फ संशोधन विधेयक को भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडा का हिस्सा बताया

वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पहले भी जब वक्फ संशोधन विधेयक में संशोधन किए गए थे, तब सवाल उठाए गए थे।

हरीश रावत ने कहा कि तब हमने चर्चा के माध्यम से उनका समाधान किया था। लेकिन सरकार समाधान नहीं कर रही हैं। कहा कि ऐसा लगता है कि यह भी भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडे का हिस्सा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.