June 23, 2026

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन:हरियाणा के पांच बार रहे मुख्यमंत्री

गुरुग्राम , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो के मुखिया ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे। गुरुग्राम के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब उन्हें गुरुग्राम के मैंदाता अस्पताल लाया गया था और यहां पर उन्होंने 12 बजे अंतिम सांस साल ली।

ओमप्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 8:00 बजे से चौटाला गांव में उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर दोपहर 3:00 बजे चौटाला गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दुख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा ‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं’।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन की पुष्टि की और कहा कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, ओम प्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, कांग्रेस की राजनीति में वे बहुत लंबे समय तक साथ रहे। विधानसभा में भी हम साथ रहे. उन्होंने अपने जीवन काल में जनता की सेवा की है।

Former Haryana Chief Minister Om Prakash Chautala passes away: He was the Chief Minister of Haryana five times.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन:हरियाणा के पांच बार रहे मुख्यमंत्री।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.